Aligarh
समाजवादी यूथ बिग्रेड ने मनाई राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/समाजवादी यूथ बिग्रेड ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर सासनी गेट चौराहा पर राजमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया जिला अध्यक्ष यूथ बिग्रेड संजय शर्मा ने कहा कि भारत की महान माता अहिल्याबाई ने भारतीय संस्कृति संवेदनाओं का संरक्षण कर राष्ट्र को सशक्त किया उन्होंने धार्मिक एवं सेवा कार्यों से समाज को लाभान्वित किया कई बांध, घाट, तालाब बनवाए और हरिद्वार, काशी विश्वनाथ आदि धार्मिक स्थलों को संवारा, ऐसी महान वीरता एवं न्याय की अद्वितीय मिशाल वाली माता अहिल्या बाई होलकर को मैं कोटि-कोटि नमन करता हूँ ।
इस मौके पर जिला कोषा अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि भारत की गौरवशाली, धर्म की प्रतिमूर्ति, बहादुर योद्धा ,कुशल प्रशासक ,उत्कृष्ट विचारों एवं नैतिक आचरण के लिए विख्यात मालवा साम्राज्य एवं इंदौर की महारानी से महिलाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष अमन, रजत सक्सेना, रोहन यादव, नीरज शर्मा, पिंटू ठाकुर, मनोज यादव, मनोज सैनी, सोहन कुमार, रवि चोटें, बॉबी वर्मा, सोमबीर सिंह आदि लोग उपस्थित थे
05/31/2021 07:08 PM