Aligarh
सबका साथ सब सबका का विकास सबका विश्वास के मूलमंत्र को चरितार्थ करते हुए भाजपा सरकार के 7 वर्ष पूरा होने पर किया वृक्षारोपण:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/भाजपा सरकार के 7 वर्ष पूरा होने पर वृक्ष लगाओ हरियाली लायो के तहत *भाजपा आई टी विभाग* द्वारा आगरा रोड के पी इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भाजपा आई टी विभाग के ब्रज क्षेत्र सदस्य अर्जुन सक्सेना ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं। हर मनुष्य को अपने जीवन में वृक्ष अवश्य ही लगाने चाहिए।
भाजपा आई टी विभाग मीडिया प्रभारी राज सक्सेना ने कहा कि आज ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले नीम, बरगद, पीपल के पौधे लगाए गए जमीन पर जितने अधिक पेड़ पौधे होंगे, जल संरक्षण उतना ही अधिक होगा।
मोंटू पिल्लई और प्रमोद शर्मा ने कहा कि पेड़ पर्यावरणीय ही नहीं सुधारते अपितु हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं हम स्वयं में अपने घरों के आसपास पेड़ लगाएंगे तो ये छाया तो प्रदान करेंगे ही पक्षियों को भी आश्रम प्रदान करेंगे।
आनंद सक्सेना एव भरत पाटनी ने कहा कि वह अपने आस पास के लोगो को और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए जागरूक करेंगे ।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा आई टी विभाग के ब्रज क्षेत्र सदस्य अर्जुन सक्सेना, मीडिया प्रभारी राज सक्सेना, प्रमोद शर्मा,धर्मवीर, रोहित वार्ष्णेय,मोंटू पिल्लई,भरत पाटनी,हिर्देश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
05/30/2021 11:37 AM