Aligarh
मास्टर ओमप्रकाश सर्वसम्मति से बने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महानगर अध्यक्ष:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष स्वर्गीय श्री ज्ञान चंद्र वार्ष्णेय का आकस्मिक निधन होने के कारण उनकी जगह रिक्त स्थान अध्यक्ष पद पर खाली होने के कारण सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक बैठक स्वर्गीय ज्ञानचंद वार्ष्णेय के आवास पर बुलाई गई। महानगर अध्यक्ष के लिए जिला अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने मास्टर ओमप्रकाश के नाम का प्रस्ताव दिया जिसे सदन ने ध्वनिमत से अनुमोदन कर दिया।
कोर कमेटी ने मास्टर ओमप्रकाश को अध्यक्ष पद पर व भूपेंद्र वार्ष्णेय को महानगर चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गया जिससे व्यापार मंडल की गतिविधियों सुचारू रूप से संचालित हो सके वही स्वर्गीय ज्ञानचंद वार्ष्णेय के पुत्र सतीश चंद्र वार्ष्णेय को युवा महानगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया इस बैठक में महामंत्री हाजी सुलेमान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी असलम, विनोद आरबी, भानु प्रकाश गुप्ता, जिला चेयरमैन सरदार ढाल सिंह, मुकेश स्टील, हरी बाबू गुप्ता, विशाल भगत, पवन किराना, ज्ञान बाबा, अनूप गुप्ता, ठाकुर राजीव सिंह, विष्णु महाजन, दुर्गेश चंद्र वार्ष्णेय, राजेश चंद्र वार्ष्णेय आदि लोग उपस्थित थे।
05/25/2021 02:52 PM