Aligarh
मैथिल ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश ने जनक नंदिनी सीता माता का प्रकटोत्सव मनाया:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/ मैथिल ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश के सुझाव पर जनक नंदिनी सीता माता का प्रकट उत्सव मैथिल ब्राह्मण परिवारों में मनाया गया मुख्य कार्यक्रम आदर्श ज्ञानदीप कन्या महाविद्यालय डोरी नगर की प्रांगण में हुआ जहां राम सीता के चित्र पर जय प्रकाश शर्मा गुरुजी, महेंद्र पाल शास्त्री, विजय प्रकाश शर्मा, पंडित पूरन चंद शास्त्री एवं राम प्रकाश शर्मा द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया तथा राम सिया की आरती उतारी गई महिलाओं ने व्रत रखा तथा घरों को बंदरवानो से सजाया तथा मांगलिक गीत गाए गए सीता का प्रकटीकरण वैशाख शुक्ला नवमी को पुष्य नक्षत्र में महाराज जनक द्वारा हल चलाने से पृथ्वी में एक घट से हुआ था इसीलिए उन्हें पृथा भी कहते हैं वह महान विदुषी, पतिव्रता एवं धर्मनिष्ठ थी। महिलाओं को उनका अनुसरण करना चाहिए इस अवसर पर सुभाष पंडित, डॉक्टर देवेंद्र शर्मा, अनुराग पाराशर, मनोज शर्मा, निशांत शर्मा, सोनू देव शर्मा, जगदीश शर्मा, निर्मला शर्मा, अनुराधा शर्मा, उमा पाराशर, मीरा, रेनू मिश्र, रश्मि शर्मा आदि उपस्थित थे।
05/21/2021 06:30 PM