Aligarh
स्व चौधरी अजित सिंह की तेरहवीं पर हवन कर: भाव भीनी श्रदांजलि अर्पित की।
आज 18 मई दिन मंगलवार को अलीगढ गोंडा रोड पीजरी पैंठ पर किसान आंदोलन के समर्थन में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर किसान गरीब मजदूरों के मसीहा श्रद्धेय स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह जी की तेरहवीं के अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व युवा प्रदेश महासचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश व अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने अपने साथियों के साथ हवन कर
किसानों के देवता स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया और कहा अब हमारे किसान गरीब मजदूरों के मसीहा हमारे माननीय चौधरी जयंत जी हैं हम तन मन धन सभी के साथ अपने किसान नेता माननीय जयंत चौधरी जी के साथ हैं
और जिंदगी भर रहेंगे क्योंकि किसान गरीब मजदूरों की बात करने वाले केवल हमारे नेता जयंत चौधरी हैं हम उनका हर समय साथ देंगे हवन के समय चौधरी रामदास सिंह अर्जुन सिंह फौजी अचल सिंह कपिल चौधरी विनोद कश्यप हरेंद्र सिंह बघेल कौशल चौधरी हरिओम शर्मा योगेश जैन अरुण कुमार दिनेश सिसोदिया आदि लोग मौजूद रहे।
विनोद कुमार/गोण्डा
05/19/2021 12:10 AM