Aligarh
अलीगढ़ कांग्रेस के पदाधिकारी मुख्यमंत्री को दिखा सकते हैं कल काले झंडे: मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया न कराने के विरोध में दिखाएंगे काले झंडे.
अलीगढ़: कल दिनांक 13 मई को जिला कांग्रेस कमेटी अलीगढ़ के जिला अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कुँवर गौरांग देव चौहान एवं प्रदेश महासचिव जियाउर रहमान के नेतृत्व में अलीगढ़ आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा काला झंडा दिखाया जाएगा.
प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर गौरांग देव चौहान ने जानकारी दी कि जिला अलीगढ़ में ऑक्सीजन प्लांट होने के बावजूद भी मरीजों को प्रदेश की सरकार ऑक्सीजन मुहय्या ना करा पाने के कारण असफल साबित हुई है अलीगढ़ में तमाम लोग ऑक्सीजन की कमी के कारण और कमजोर व्यक्ति नेशन के कारण अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं इसी वजह से जिला कांग्रेस कमेटी मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाएगी और यह मांग करेगी कि पूरे प्रदेश भर में मुफ्त टीकाकरण होना चाहिए और हर जिले पर ऑक्सीजन प्लांट की आपूर्ति होनी चाहिए।
05/12/2021 08:07 PM