Aligarh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अलीगढ़ आगमन, इस प्रकार रहेंगे कार्यक्रम: एएमयू में उतरेगा हेलीकॉप्टर प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम सफल बनाने में लगे।
अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार दिनांक 13 मई 2021 को प्रात 10:25 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा खेरिया एयरपोर्ट आगरा से प्रस्थान कर 10:50 बजे जनपद अलीगढ़ पहुंचकर इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर कलेक्ट्रेट अलीगढ़ का निरीक्षण करेंगे तदोपरांत 11:15 बजे कलेक्ट्रेट अलीगढ़ से प्रस्थान कर 11:20 बजे जे०एन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर सभागार जे०एन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में जनपद अलीगढ़ के जनप्रतिनिधियों तथा मंडल आयुक्त, अलीगढ़ पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र, जिलाधिकारी अलीगढ़, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़, अपर निदेशक चिकित्सा अलीगढ़ मंडल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अलीगढ़ के साथ बैठक करेंगे एवं 12:50 बजे प्रस्थान कर 13:00 से 13:30 तक स्थलीय निरीक्षण के पश्चात हेलीपैड एएमयू अलीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे तदोपरांत अपरान्ह 13:50 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा मथुरा के लिए प्रस्थान करेंगे । Exposed News
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को कुशलतापूर्वक समाप्त संपादित कराने एवं शांति कानून यातायात व्यवस्था अन्य प्रोटोकॉल अनुरूप समस्त व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित करने हेतु मजिस्ट्रेट की ड्यूटी निम्नवत लगाई गई है।
1. प्रभारी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार पटेल अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक, सहायक मजिस्ट्रेट श्रीमती अंजुम बी अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय, श्री प्रवीण यादव उप जिला मजिस्ट्रेट गभाना अलीगढ़ ड्यूटी स्थल हेलीपैड अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय।
2. राकेश कुमार मालपानी अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर अलीगढ़, पंकज कुमार उप जिला मजिस्ट्रेट अतरौली अलीगढ़, श्री कुलदीप सिंह उप जिला मजिस्ट्रेट इगलास अलीगढ़, ड्यूटी स्थल जेएन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़।
3. विधान जयसवाल अपर जिला मजिस्ट्रेट अलीगढ़, विनीत सिंह नगर मजिस्ट्रेट अलीगढ़, श्री संजीव ओझा विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी अलीगढ़, ड्यूटी स्थल इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर कलेक्ट्रेट अलीगढ़.
4. डीपी पॉल अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन अलीगढ़, श्री रंजीत सिंह उप जिला मजिस्ट्रेट कोल अलीगढ़, ड्यूटी स्थल ग्राम देव सैनी थाना क्वार्सी अलीगढ़ ।
5. अंजनी कुमार सिंह उप जिला मजिस्ट्रेट खैर अलीगढ़ संपूर्ण भ्रमण कार्यक्रम रूट पर।
05/12/2021 07:24 PM