Delhi
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह जी के निधन की दुःखद खबर से स्तब्ध व आहत हूं।
राजनीति को तगड़ा झटका चौधरी अजीत सिंह की कोविड-19 से हुई मौत: आज किसानों का सच्चा रहनुमा चला गया, नेताओं ने जताया दुख दी श्रद्धांजलि !
नई दिल्ली: किसान-मज़दूर के रहनुमा, किसानों की सबसे मुखर आवाज़ पूर्व केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय लोकदल के अध्य्क्ष चौधरी अजीत सिंह जी का निधन ! आज किसानों का सच्चा रहनुमा चला गया !
चौधरी अजीत सिंह 20 अप्रैल को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे, और आज 6 मई को उन्होंने अंतिम सांस ली. बेटे जयंत चौधरी ने कहा असीम दुख की घड़ी है, अंतिम समय तक भी चौधरी साहब संघर्ष करते रहे, जीवन पथ पर चलते हुए चौधरी साहब को बहुत से लोगों का साथ मिला, यह रिश्ते चौधरी साहब के लिए हमेशा प्रिय थे, चौधरी साहब ने आप सबको हमेशा अपना परिवार माना और आपके लिए हमेशा चिंतित रहे.
जयंत चौधरी ने जनता से की अपील
राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के निधन के बाद उनके बेटे व पार्टी के नेता जयंत चौधरी ने जनता से अपील की है कि "आज इस दुख व महामारी के काल में हमारी आपसे प्रार्थना है कि अपना पूरा ध्यान रखें संभव हो सके तो अपने घर में रहे और सावधानी जरूर बरतें, एस्से देश की सेवा कर रहे डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की भी मदद मिलेगी, और यही चौधरी साहब को आपकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!
राहुल गांधी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख अजित सिंह जी के असमय निधन का समाचार दुखद है।
उनके परिवार व प्रियजनों को मेरी संवेदनाएँ।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने जताया दुख
लोकप्रिय व किसान हितैषी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री चौधरी अजीत सिंह जी के निधन की दुखद खबर मिली। चौधरी साहब के निधन से समाज एवं राजनीति को अपूर्णीय क्षति हुई है।
श्री जयंत चौधरी जी व आरएलडी परिवार के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर चौधरी साहब को श्रीचरणों में स्थान दें।
शिवपाल सिंह यादव ने जताया दुख
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह जी के निधन की दुःखद खबर से स्तब्ध व आहत हूं।
चौधरी अजीत सिंह जी का निधन किसानों के संघर्ष व भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि!
अखिलेश यादव ने जताया दुख
किसानों और मजदूरों के मसीहा,पूर्व केंद्रीय मंत्री, आरएलडी प्रमुख चौधरी अजीत सिंह जी का आकस्मिक निधन, अपूरणीय क्षति।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करे।
अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।
बसपा प्रमुख मायावती ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय लोकदल (आर.एल.डी.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद तथा अपने समाज के लोकप्रिय नेता चैधरी अजित सिंह के निधन की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार व उनके समस्त चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
05/06/2021 04:52 AM