Aligarh
अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से ले जाऐ शव: अज्ञात लोग भर्ती कराकर छोड़ गए, मरीज की हुई मृत्यु, मोर्चरी में रखा है शव, परिवार की खोज जारी.
अलीगढ़: दीन दयाल अस्पताल के नोडल अधिकारी एसडीएम कोल श्री रंजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 55 वर्ष है। कल रात 8.30 पर दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में कोई भर्ती कराने लाया और छोड़कर चला गया। स्थिति खराब होने के कारण तत्काल इसे वार्ड में लाया गया जहां उसकी 9.30 पर मृत्यु हो गई।
इस व्यक्ति का कोई विवरण उपलब्ध नहीं है। इसके पास कोई कागज आदि नहीं मिला। मृत शरीर हॉस्पिटल के मोर्चरी में रक्खा है। जिस किसी से संबंधित है अस्पताल से ले जाए।
05/04/2021 04:18 PM