Aligarh
राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के विनोद कुमार एडवोकेट बनें अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/ राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम जी शर्मा ने एडवोकेट विनोद कुमार को अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा नियुक्ति पत्र देते हुए आशा व्यक्त की है कि वह संगठन के लिए तत्पर रहेंगे और अपने अलीगढ़ मण्डल जिसमें 4 जिले हैं अलीगढ़, एटा, कासगंज (काशीराम नगर) व हाथरस में कहीं भी मानव अधिकारों का हनन होता है तो हर सम्भव सहायता करेंगे एडवोकेट विनोद कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया है मैं संगठन के नियमों का पूर्णत: पालन करूंगा और सौंपी गई जिम्मेदारी को न्याय पूर्वक निभाऊंगा इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री धर्मवीर सिंह राष्ट्रीय सचिव श्री देवेंद्र प्रताप गुलाब जी प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश श्री ज्ञान प्रकाश जी एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अलीगढ़ मण्डल अध्यक्ष श्री विनोद कुमार एडवोकेट जी को मनोनीत होने पर बधाई दी व खुशी जाहिर की।
04/13/2021 02:54 PM