Aligarh
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले: पींजरी पैंठ पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी रहा।
आज दिनांक 9 अप्रैल दिन शुक्रवार को किसान आंदोलन के समर्थन में किसान यूनियन व अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले गोंडा अलीगढ़ रोड पीजरी पैंठ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान। किसानों ने किसान नेता राकेश टिकैत व जयंत चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाए ।वहीं राष्ट्रीय लोक दल वह किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए वही समिति के जिला अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा कोरोना महामारी दिन रोज बढ़ती जा रही है। जनपद के सभी युवा बुजुर्ग साथी व महिलाओं माता वहिनो से अपील है कि कोविड नियमों का पालन कर इससे बचाव करें। धरने पर आने वाले सभी किसानों से कहा आप सभी मास्क का इस्तेमाल करें बाकी धरना स्थल पर आने वाले हर किसान को मास्क धरना स्थल पर मिलेगा। धरना स्थल पर चौधरी महेंद्र सिंह राजेंद्र सिंह मुनेश यादव राजू मास्टर अशोक कुमार चौधरी देवेंद्र सिंह सोनोठ बारिश खान अजूबा शर्मा पुष्पेंद्र चौधरी सुरेंद्र सिसोदिया विजय सिंह जगबीर सिंह मामा अर्जुन सिंह फौजी सहित काफी किसान मौजूद रहे।
विनोद कुमार/गोंडा
04/09/2021 12:31 PM