Aligarh
5 अप्रेल, लगातार तेजी से बढ़ रहा कोरोनावायरस, एक्टिव केस का आंकड़ा पहुंचा 122: देखिए आज कितने कोविड-19 पोजिटिव निकले।
अलीगढ़। जिला अधिकारी श्री चंद्र भूषण सिंह ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए अलीगढ़ जनपद में स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर कोविड-19 के विरुद्ध जमकर काम किया और उन्होंने अलीगढ़ जिला स्तर पर अधिसूचना जारी की। जिसमें उन्होंने कहा है कि विदेश व राज्य ( महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, मध्यप्रदेश) आदि राज्यो से आने वाले व्यक्ति/पड़ोसी कोरोना कन्ट्रोल रूम नंबर -05712420100,101 पर सूचना अवश्य दे। जिससे कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके।
जिलाधिकारी श्री सिंह ने जनता से अपील की है कि आइये हम सब मिलकर कोविड-19 के खिलाफ जन आंदोलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।कोविड अनुरूप व्यवहारों का हर समय,हर जगह पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें। 2 गज की दूरी, मास्क है ज़रूरी।
उन्होंने 5 अप्रैल 2021 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बताया कि आज अलीगढ़ जनपद में 15 पॉजिटिव व्यक्ति निकले हैं, और 6 व्यक्ति स्वस्थ होकर डिसचार्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ जनपद में 122 एक्टिव केस हैं।
Total sample today-3834
RT-PCR-1890
CBNAAT-00
TRUENAT-03
ANTIGEN-1941
04/06/2021 03:18 AM