Aligarh
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गोंडा अलीगढ़ रोड को जाम कर: S.i. राजेश कुमार को महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम ज्ञापन सौंपा।
आज दिनांक 26 मार्च दिन शुक्रवार को गोंडा अलीगढ़ रोड पीजरी पैंठ पर किसान यूनियन व अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले किसान आंदोलन के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गोंडा अलीगढ़ रोड को जाम कर s.i. राजेश कुमार को महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम किसानों की मांगें मनवाने हेतु ज्ञापन सौंपा!
जिसमें निम्न मांगे है 1. केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी तीनों बिलों को तत्काल वापस किया जाए 2 .एमएसपी को कानूनी रूप से लिखित में लागू किया जाए! 3. पेट्रोल डीजल व डीएपी खाद की बढ़ती हुई कीमतों को वापस किया जाए 4. किसान आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं !
वही इकट्ठे किसानों ने किसान एकता जिंदाबाद राकेश टिकैत जिंदाबाद के नारे लगाए ज्ञापन देते समय चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी युवा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी अजीत सिंह युवा प्रदेश महासचिव चौधरी धर्मपाल सिंह स्वामी चौधरी शीशपाल सिंह नम्बरदार लाखन सिंह कालू फौजी रामवीर सिंह राजू सिंह मुनेश यादव फरीन खान खूबी सिंह बघेल अर्जुन सिंह फौजी राजेंद्र सिंह रणवीर सिंह गोलू मारखंड सिंह आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विनोद कुमार/गोंडा
03/26/2021 01:01 PM