Exposed News
कानपुर देहात में सपा के अध्यक्ष प्रमोद यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक संपन्न हुई: अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
कानपुर: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मासिक बैठक को संबोधित करते हुए कानपुर देहात रनिया विधानसभा पूर्व प्रभारी महेश शुक्ला ने किसानों के बारे में संबोधन देते हुए कहा किसान सड़क पर घूम रहा है जो अनाज पैदा करता है उसको जुल्मी योगी सरकार ने सड़क पर कर दिया अगर अन्न नहीं आएगा तो आदमी का पेट कैसे भरेगा इसलिए हम लोग एकत्र हो कर के किसानों के विरोध में गली-गली जाकर के अपनी समाजवादी विचारधारा को बताएं और किसानों को बताएं कि हमारे मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन कर एवं समर्थन कर साथ दिया ओर हम लोग कड़ी मेहनत कर 2022 में सरकार बना ले गए तो हम लोगों की मेहनत सफल हो जाएगी जय हिन्द जय भारत जय समाजवाद के नारे लगाकर संबोधन समाप्त किया।
समाजवादी पार्टी कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपनी सोच बदलनी होगी, हर नेता और कार्यकर्ता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सिपाही है, उसे पार्टी के हर नेता के एक बराबर सम्मान करना चाहिए, जिसका फिलहाल हमें आभास होने लगा है। हमारे नेता अखिलेश यादव ने एक एक पार्टी कार्यकर्ताओं को हमेशा सम्मान दिया करते है,हमें भी इसका अनुसरण करना चाहिए। किसी भी नेता का पिछल्गु नहीं बनना चाहिए , बल्कि पार्टी और अपने नेतृत्व के प्रति समर्पण की भावना के साथ जुटकर प्रत्येक कार्यक्रमों को सफल बनाना होगा,अन्यथा क्या होगा यह आप सभी भलिभांति जानते है। सपा के वरिष्ठ नेता महेश शुक्ला ने प्रत्येक पंचायतों के चुनाव में कड़ी मेहनत और संघर्ष की आवश्यकता है अन्यथा पार्टी के विरोधी अपने मनसूबे में सफल हो जायेंगे।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सेन यादव जी , वरिष्ठ सपा नेता राजेश यादव आदि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
02/13/2021 06:11 PM