Aligarh
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने अलीगढ़ नुमाइश का किया उद्घाटन: सांसद सतीश गौतम ने स्वागत किया, एवं जन समस्याएं बताई।
अलीगढ़। आज दिनांक 5 फरवरी 2021, शुक्रवार को केन्द्रीय एवं परिवहन मंत्री वीके सिंह अलीगढ़ की ऐतिहासिक नुमाइश का उद्घाटन करने अलीगढ़ आए। उद्घाटन समारोह दोपहर 3:00 बजे रखा गया था जो कि सही समय पर पूर्ण रूप से सफल रहा, उसके साथ ही वह कार्यकर्ताओं से मिले, एवं जन प्रतिनिधियों से वार्ता की, इससे पूर्व उनका सांसद सतीश गौतम सहित भाजपा नेताओं ने स्वागत किया ओर अलीगढ़ की प्रमुख की समस्याएं बताईं, इनमें आगरा -अलीगढ़ हाईवे की समस्या प्रमुख रही। केंद्रीय मंत्री ने अलीगढ़-आगरा हाई-वे का निर्माण कार्य पूरा न होने पर नाराजगी जताी। साथ ही कहा कि इस कार्य में कुछ गलतियां है, जो अधिकारियों को बताई जाएंगी। हम प्रोजेक्ट हैं। सही काम नहीं करता तो उसे हटाना होता है। उसमें समय लग जाता है। आगरा हाईवे तालाबा होने की बात पता है। कंपनी जो पहले काम कर रही थी वेे लोग आगरा वाले ही तो थे। पूरी दुरदर्शा की जानकारी है। जल्द काम कराएंगे। एनएचआइ नगर निगम का तालमेल नहीं होता तो गड़बड़ी होती है।
कृषि बिल के खिलाफ उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने गलत ठहराया है। और उन्होंने इस आंदोलन पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, 26 जनवरी को दिल्ली में जो कुछ घटना हुई, उसके बाद अगर पुलिस बल कोई भी तरीका अपनाते हैं तो बिल्कुल सही है।
अलीगढ़ आगमन पर केंद्रीय मंत्री ने किसानों के आंदोलन को बेवजह बताया। कहा, विरोध का कोई औचित्य नहीं है। बिल के अंदर ऐसी कोई चीज नहीं जो किसानों के खिलाफ हो। राकेश टिकैत पहले कहते हैं कि मेरे पिताजी का सपना पूरा हो गया, उसके बाद कहते हैं कि यह काला कानून है तो स्याही के अलावा उसमें कुछ भी काला नहीं है। छब्बीस जनवरी को दिल्ली में जो कुछ हुआ, उसके बाद अगर पुलिस बल कोई भी तरीका अपनाते हैं तो बिल्कुल सही है। आज आपको विश्वास नहीं होगा कि जो लोग इकठ्ठे हुए हैं, वो वास्तव में क्या करेंगे।
उन्होंने ने कहा कि आंदोलन क्या है? यह पहचानने की जरूरत है। नारे लगाकर बैठ जाओ तो लोगबाग फोटो खिचाने के लिए बहुत होते हैं। लेकिन, वास्तव में इसकी न कोई युक्ति है और न कोई औचित्य है। यह जबरदस्ती की चीज है। शुरू में यह था कि पंजाब वाले संगठन ज्यादा हावी हो जाएंगे तो हम भी बैठ जाते हैं। यह सोच बैठ गए। पंजाब के संगठन वालों ने कहा कि आप का रवैया ढुलमुल है तो अपने लोग कंट्रोल करने भेजें।
02/05/2021 01:56 PM