Exposed News
भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाह ने ZEE NEWS के मालिक रहे सुभाष चंद्रा को हरवाया: पार्टी ने निकाला ।
नई दिल्ली। भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाह ने बताया कि सुभाष चंद्रा द्वारा चलाए जा रहे मीडिया संस्थानों ने उनके खिलाफ अभियान चलाया था जिसका बदला उन्होंने क्रॉस वोटिंग करके एवं उन्हें हरवा कर लिया है।
दो बार की विधायक शोभारानी कुशवाह धौलपुर से भाजपा विधायक ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद तिवारी को अपना वोट दिया, वह पिछड़े कुशवाहा समुदाय से संबंध रखती हैं। उन्होंने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को हराने के लिए कथित रूप से कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। कुशवाहा ने एक बयान जारी कर आरोप लगाया कि चंद्रा द्वारा चलाए जा रहे मीडिया संस्थानों ने उनके खिलाफ अभियान चलाया था और इसलिए कुशवाहा समुदाय के सदस्यों ने उनका समर्थन नहीं किया। कुशवाहा ने भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व पर धौलपुर नगर परिषद के नगर निकाय और पंचायत चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों का समर्थन नहीं करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह टिकट लेने के लिए भाजपा के पास नहीं गई थीं, बल्कि पार्टी टिकट देने के लिए उनके पास आई थी।
कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई
बिश्नोई चार बार के विधायक हैं और वर्तमान में हिसार की आदमपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह दो बार सांसद भी रह चुके हैं। बिश्नोई माकन के समर्थन में आयोजित पार्टी विधायकों की बैठकों में शामिल नहीं हुए थे और वह रायपुर भी नहीं गए थे, जहां राज्यसभा चुनाव से पहले रिसॉर्ट में कांग्रेस विधायक रहे थे।
जदएस विधायक श्रीनिवास गौड़ा
कर्नाटक में गौड़ा ने कांग्रेस को वोट दिया और सार्वजनिक तौर पर यह बात स्वीकार की। कोलार से विधायक ने कहा, मैंने कांग्रेस को वोट दिया है क्योंकि मुझे वह पसंद है। जद (एस) द्वारा गौड़ा को निष्कासित किए जाने की संभावना है। वहीं, गौड़ा ने कहा है कि वह जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे।
06/12/2022 11:31 AM