Exposed News
                                
                                    
                                 
                                
                                    
                                    
                            
                        नक्शा विवाद: नेपाल के समर्थन में मनीषा कोइराला, सोशल मीडिया पर जमकर हुईं ट्रोल: मनीषा के ट्वीट की लोगों ने आलोचना की तो उन्होंने सफाई दी।
नक्शा विवाद: भारत और नेपाल की सरहद विवाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है, नेपाल लगातार अपनी पार्लियामेंट में नक्शे को लेकर  प्रस्ताव पास करके भारत की भूमि पर अपना दावा ठोक रहा है और उसको कबजाने की नाकाम कोशिश में लगा हुआ है, और भारत में रह रही नेपाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला जो लगातार नेपाल के पक्ष में बयान बाजी कर रही है व समर्थन वाले पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल रही है, जिनको आज सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया गया,
 मनीषा के ट्वीट की लोगों ने आलोचना की तो उन्होंने सफाई दी। मनीषा ने लिखा, मेरे दिल से एक अनुरोध है कि प्लीज आप आक्रामक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल मत करें। हम इस परिस्थिति में एक-दूसरे के साथ हैं। हमारी सरकारें इस मुद्दे का समाधान कर लेंगी।
मुंबई: मनीषा कोइराला ने नेपाल सरकार द्वारा जारी किए गये नये नक्शे का समर्थन किया है। उन्होंने नेपाल की सरकार के इस कदम का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है। क्षेत्रीय संप्रभुता, राजनीतिक संप्रभुता, आर्थिक संप्रभुता संप्रभु देश के लिए जरूरी है!! इस ट्वीट के बाद एक यूजर ने पूछा कि क्या वह नेपाल के हालात को लेकर टिप्पणी कर रही हैं तो मनीषा ने इसकी पुष्टि करते हुए जवाब दिया।
नेपाल की संसद ने इसी महीने नया नक्शा जारी किया था जिसमें भारत के तीन इलाकों कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को भी शामिल किया गया था। नेपाल इन इलाकों पर अपना दावा पेश करता रहा है। भारत ने कहा था कि सड़क का निर्माण भारतीय भू-भाग में ही हुआ है और वह सीमा विवाद को कूटनीतिक वार्ता के जरिए सुलझाने के लिए तैयार है। इसी बीच, नेपाल ने भारत की आपत्तियों की अनदेखी करते हुए नया नक्शा जारी कर दिया।
इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने नेपाल की सरकार के इस कदम का समर्थन किया, क्षेत्रीय संप्रभुता+राजनीतिक संप्रभुता+आर्थिक संप्रभुता=संप्रभु देश!! इस ट्वीट के बाद एक ट्विटर यूजर ने पूछा कि क्या वह नेपाल के हालात को लेकर टिप्पणी कर रही हैं तो मनीषा ने इसकी पुष्टि करते हुए जवाब दिया। उन्होंने लिखा, मैं बस सोच रही थी कि आज नेपाल कहां खड़ा है और भविष्य में इन मोर्चों पर किस दिशा में आगे बढ़ेगा… हमें अतीत का पता है…ये नहीं कह रही हूं कि ये अच्छा है या बुरा..बस ऐसे ही ख्याल आया।
मनीषा ने दी सफाई
मनीषा के ट्वीट की लोगों ने आलोचना की तो उन्होंने सफाई दी। मनीषा ने लिखा, मेरे दिल से एक अनुरोध है कि प्लीज आप आक्रामक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल मत करें। हम इस परिस्थिति में एक-दूसरे के साथ हैं। हमारी सरकारें इस मुद्दे का समाधान कर लेंगी।
विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब
मनीषा ने नेपाल के नए नक्शे पर खुशी जताई थी। उन्होंने विदेश मंत्री को टैग करते हुए ट्वीट किया था, “हमारे छोटे से देश का गौरव बनाए रखने के लिए शुक्रिया। मैं तीन महान देशों (भारत, चीन, नेपाल) के बीच शांतिपूर्ण और सम्मानजनक बातचीत की उम्मीद करती हूं।” उनके इस ट्वीट को लेकर दिवंगत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी थी और सलाह दी थी कि वह भारत-नेपाल के संबंध में चीन को बीच में ना घसीटें।
                                    
                                    06/23/2020 07:01 PM

















