India
KARNATAKA ELECTION में BJP की करारी हार, नहीं चला स्टार प्रचारकों का जादू, योगी-मोदी सभी फैक्टर हुए फेल:
Karnataka Election: कर्नाटक में BJP को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। 2018 में 104 सीटें जीतने वाली BJP इस बार 62 पर सिमट गई। कांग्रेस को पिछले एक साल के अंदर दूसरी बार बड़ी जीत मिली है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।
कर्नाटक चुनाव में ध्रुवीकरण का मुद्दा खूब उठा। BJPसे लेकर कांग्रेस और JDSने ध्रुवीकरण की खूब कोशिश की। चुनाव से पहले कर्नाटक में हिजाब, हलाल और फिर मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा चर्चा में रहा। चुनाव आते ही कांग्रेस ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा करके नए सिरे से ध्रुवीकरण करने की कोशिश की। BJPने इसे बजरंग बली से जोड़ा, लेकिन यह चाल काम नहीं आई। बाद में द केरल स्टोरी भी चुनावी मुद्दा बन गई।
इन सबके बीच UPके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। उन्होंने 9 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां और रोड शो किए। आज हम बताएंगे कि CMयोगी जिन इलाकों में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे, वहां के नतीजे क्या रहे? CMयोगी का हिंदुत्व ब्रांड कितना कारगर साबित हो पाया?
CMयोगी सिर्फ 2बार पहुंचे
कर्नाटक के साथ-साथ UPमें भी निकाय चुनाव हुए। यही वजह है कि CMयोगी आदित्यनाथ कर्नाटक चुनाव में ज्यादा प्रचार के लिए नहीं गए। आंकड़े बताते हैं कि इस बीच वे सिर्फ 2बार कर्नाटक चुनाव प्रचार के लिए गए। योगी आदित्यनाथ 30अप्रैल को पहली बार कर्नाटक गए थे। फिर उन्होंने चार विधानसभा क्षेत्रों में रैली की। CM योगी 6मई को दूसरी बार कर्नाटक के दौरे पर आए थे। इस बीच उन्होंने 5विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां और रोड शो किए। इस तरह योगी कुल 9विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे। इनमें से केवल 2 पर BJP जीती थी, जबकि 6पर कांग्रेस और एक पर कल्याण राज्य प्रगति पक्ष के उम्मीदवार की जीत हुई थी।
क्यों नहीं चला CM योगी का जादू?
इसे समझने के लिए हमने वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार सिंह से बात की। उन्होंने कहा, 'इस समय देश में उत्तर बनाम दक्षिण का मुद्दा हावी है। कानून व्यवस्था को लेकर भले ही CM योगी आदित्यनाथ का चेहरा पूरे देश में चर्चा के केंद्र में है, लेकिन चुनाव में BJPको इसका कुछ खास फायदा नहीं मिल सका।
प्रमोद आगे कहते हैं, 'कर्नाटक में हिंदुत्व के मुद्दे पर जातिगत आरक्षण हावी रहा। इसके अलावा BJPकी अंदरूनी कलह, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के आरोपों के मुद्दे ने भी BJPको नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा CM योगी का चेहरा और BJPकी ध्रुवीकरण की कोशिश भी काम नहीं आई।
05/13/2023 07:50 PM