Aligarh
अलीगढ़। पंचायत परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया:
अलीगढ़ 12 अप्रैल 2024 अखिल भारतीय पंचायत परिषद का स्थापना दिवस समारोह शांतिराज पैलेस के सभागार में आयोजित हुआ।समारोह की अध्यक्षता पूर्व पार्षद श्री धर्मवीर सिंह महानगर अध्यक्ष ने की । समारोह को संबोधित करते हुए परिषद के राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर गवेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि अखिल भारतीय पंचायत परिषद महत्वपूर्ण गैर राजनीतिक संस्था है इसकी स्थापना 12 अप्रैल 1958 को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बलवंत राय मेहता ने की थी।आज यह संस्था पूरे देश में पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार सुबोध कांत सहाय राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों के हित में सराहनीय कार्य कर रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ,लोकनायक जयप्रकाश नारायण, विनोबा भावे,एवं डॉ राम मनोहर लोहिया के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है । गवेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की प्रधानों की तरह सभासद पार्षद एवं टाउन एरिया नगर पालिका के अध्यक्षों को मानदेय दिया जाए तथा उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव समय से ही कराये जाए उनको हटाया जाना नहीं चाहिए।
अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री दुर्गेश गौतम ने कहा कि जब तक संविधान संशोधन के अनुच्छेद 73 एवं 74 के अनुरूप समस्त प्रदेश सरकार पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार प्रदान नहीं करेंगी तब तक देश सशक्त एवं मजबूत नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत के चुनाव कराए समय से शीघ्र कराए जाए तथा प्रधान एवं सभासद अध्यक्ष टाउन एरिया एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों कोभी मानदेय दिया जाना चाहिए ।
आजाद हिंद सभा के कॉर्डिनेटर एवं ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन यूपी के कार्यकारी महासचिव डॉ राकेश सक्सैना ने कहा कि देश में उदारीकरण की आर्थिक नीतियों के कारण कार्पोरेट जगत धीरे धीरे कृषि व्यवस्था पर अपना कब्जा करता जा रहा है गावो एवं छोटे नगरों में रोजगार खत्म हो रहे है देश में पांच छह महानगरों में ही सारी विदेशी कंपनियां केंद्रित हो गई है ।जो देश की आर्थिक आजादी के लिए बहुत घातक है।इसलिए पंचायत परिषद को सशक्त कर अच्छे लोगों को आगे लाना होगा। वैचारिक क्रांति के द्वारा ही देश की आजादी को अक्षुण्ण रखा जा सकेगा
समारोह में रामवीर सिंह बच्चन, सुशील गुप्ता एडवोकेट जतिन गुप्ताएडवोकेट कुवर् कुशवीर सिंह एडवोकेट, मनवीर सिंह, विपिन सिंह राणा एडवोकेट राजीव गुप्ता लीडर आकाश सक्सेना संजय शर्मा प्रदीप कुमार एडवोकेट, नवाब अली अब्बासी पूर्व पार्षद जमाल गाजी ,सत्येंद्र पाल सिंह पूर्व पार्षद धीरेंद्र प्रताप सिंह सिराज अनवर सरदार दलजीत सिंह शोएब खान ताहिर हुसैन हबीब उजमा मुजीबुर रहमान एडवोकेट गजेंद्र सिंह यादव एडवोकेट आदि ने विचार किया कर कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों ने धूमधाम से पंचायत परिषद स्थापना दिवस मनाया गया प्रदेश प्रभारी गवेंद्र सिंह एडवोकेट ने सभी का आभार प्रकट किया
04/12/2026 02:23 PM


















