Aligarh
पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार सुबोध कांत सहाय का मनाया जन्मदिन:
अलीगढ़ 11 जून 2025 अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार सुबोध कांत सहाय का जन्मदिन पंचायत परिषद के कार्यकर्ताओं ने दीवानी परिसर अलीगढ़ में मनाया गया इस अवसर पर अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी ठाकुर गवेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा सुबोध कांत सहाय जमीन से जुड़े हुए कर्मठ जुझारू एवं संघर्ष शील लोकप्रिय नेता है और देश की राजनीति में उन्होंने अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है और लंबे समय से ग्राम पंचायतो को सशक्त बनाने के लिए पूरे देश में महापुरुषों महात्मा गांधी लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं बलवंत राय मेहता के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने के लिए संघर्षरत है तथा पंचायत प्रतिनिधियों के हकों के लिए लड़ रहे हैं और उनका मानना है गांव की तरक्की से ही हम साकार कर सकते हैं विकसित भारत का सपना उनके जन्मदिन पर मिष्ठान वितरण कर उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की ईश्वर से कामना की गई और पंचायत परिषद के साथियों ने संकल्प लिया सुबोध कांत सहाय के नेतृत्व मैं अखिल भारतीय पंचायत परिषद के संगठन के उद्देश्य को जन जन तक पहुंचा कर तिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था को सशक्त एवं मजबूत बनाना है जन्मदिन कार्यक्रम में प्रवीण प्रताप गौतम एडवोकेट ठाकुर नरेंद्र सिंह एडवोकेट अली हसन पूर्व प्रधान देवेश गौतम एडवोकेट प्रियम ब्राह्मण एडवोकेट संजय अग्रवाल ठाकुर सत्येंद्र सिंह पूर्व पार्षद धर्मवीर सिंह पूर्व पार्षद गजेंद्र पाल सिंह उर्फ अक्कू प्रधान शिशिर यादव एडवोकेट दुर्ग पाल सिंह पूर्व प्रधान जिला महासचिव कु कुशवीर सिंह एडवोकेट प्रेम पाल सिंह बघेल पूर्व प्रधान आदि मौजूद थे।
06/11/2025 06:40 PM