Delhi
इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर (IICC) में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की स्मृति कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं ने लिया भाग:
नई दिल्ली।
इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर (IICC) में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की स्मृति कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं ने लिया भाग।
इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर (IICC) में मनमोहन सिंह की स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम रखा गया, जिसे योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला, पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी और मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे पंकज पचौरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सिंह की बेटी एवं इतिहासकार उपिंदर सिंह और आईआईसीसी के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, उपाध्यक्ष एवं पूर्व महापौर अलीगढ़ मो० फुरकान भी उपस्थित थे।
बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर, 2024 को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह 2004 से 2014 तक कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में प्रधानमंत्री रहे। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में, उन्होंने 1991 में आर्थिक सुधारों की रूपरेखा तैयार की, जिसने भारत की आर्थिक दिशा बदल दी।
इस अवसर पर पूर्व महापौर एवं उपाध्यक्ष IICC मोहम्मद फुरकान ने मंच से कहा डॉ. मनमोहन सिंह जी ने अपने जीवन में देश को एक नई दिशा प्रदान की और सशक्त अर्थव्यवस्था के निर्माण में अहम योगदान दिया। उनके अनुभवों और विचारों से प्रेरित होकर UPA की सरकार ने देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को संबल प्रदान करने के लिए अनेक महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए।
मोहम्मद फुरकान ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी सिर्फ़ एक अर्थशास्त्री नहीं, एक दूरदर्शी राष्ट्रनिर्माता थे।
उनकी नीतियों ने करोड़ों भारतीयों को गरीबी से उबारा, और भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में सशक्त स्थान दिलाया।
आज जब देश को फिर से स्थिरता, समझदारी और संवेदनशील नेतृत्व की ज़रूरत है — मनमोहन सिंह जी की स्मृति और मार्गदर्शन और भी प्रासंगिक हो जाते हैं।
चीफ एडिटर फैजान खान
05/03/2025 02:32 AM