Aligarh
सतेन्द्र कुमार को केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शिक्षक पद पर किया नियुक्त:
जी हां सतेन्द्र कुमार पुत्र श्री गोपी लाल निवासी- चाँदगढ़ी थाना- बरला जनपद- हरिगढ़ उत्तर प्रदेश ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के शिक्षक पद पर नियुक्त होकर अपने माता-पिता एवं परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है | सतेन्द्र कुमार ने बताया वर्ष 2018 में बी.एस.सी./स्नातक करने के बाद वर्ष 2020 में डी.एल.एड किया और वर्ष 2021 में सी.टेट किया,फिर एन.सी.ई.आर.टी. की किताबों से और प्रो.जय जी, नई दिल्ली से ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण करते रहे | 2 दिसंबर 2022 को केंद्रीय विद्यालय संगठन की 6414 शिक्षक भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी हुआ, जिसमें लगभग सात लाख आवेदकों ने परीक्षा दी | सत्येंद्र कुमार ने 25 फरवरी 2023 को अर्वाचीन भारती भवन सी.ब्लॉक विवेक विहार नई दिल्ली में लिखित परीक्षा दी | 7 नवंबर 2023 को केंद्रीय विद्यालय चंडीगढ़ में मौखिक परीक्षा दी | पूरे भारत से 6080 शिक्षक नियुक्त हुए हैं जिसमें सतेन्द्र कुमार ने 1068 वीं रैंक प्राप्त की है और बताया कि दिल्ली में जब लिखित परीक्षा देने गए थे तब बड़े भाई श्री मुनेश कुमार ने वेद विद्यालय नेहरू नगर दिल्ली जो कि विश्व हिन्दू परिषद द्वारा संचालित है के प्रबंधक आचार्य समीर उपाध्याय से भेंटवार्ता कराई वेद विद्यालय गुरुकुल की दिनचर्या देखकर बहुत ही अच्छा लगा और बहुत कुछ सीखने को मिला वेदपाठियों के साथ भोजन विश्राम किया | गुरुकुल में बने मंदिर के दर्शन कर परीक्षा देने गये जो कि अविस्मरणीय पल रहे | चंडीगढ़ में मेरे पिताजी और बड़े भाई एडवोकेट श्री नरेश कुमार साथ रहे जो कि समय-समय पर मार्गदर्शित करते रहे,चंडीगढ़ से लौटने के पश्चात योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण जी के जन्म स्थान मथुरा में जाने का सौभाग्य मिला l 30 नवम्बर 2023 को मा. नरेंद्र मोदी जी प्रधान मंत्री भारत सरकार रोजगार मेला में नियुक्ति पत्र ऑनलाइन प्रदान कराएंगे l. सतेन्द्र कुमार के माता-पिता का कहना है कि बेटे ने जो दिन-रात मेहनत की है उसका फल मिला | पूरे परिवार में खुशी का माहौल है |
11/29/2023 01:54 PM