Aligarh
बारिश के सीजन में आद्रता बढ़ने से वायरस ज्यादा शक्तिशाली हो जाते है: डॉ समीर काजी।
अलीगढ़। बारिश के सीजन में आद्रता बढ़ने से वायरस ज्यादा शक्तिशाली हो जाते है। आई फ्लू में आंखें लाल हो जाती हैं। आंखों से पानी आने लगता है। तेज जलन होती है। पलकों पर पीला और चिपचिपा तरल जमा होने लगता है। आंखों में चुभन होती है और सूज जाती है। तेज दर्द होता है। आंखों में खुजली भी होती है।
इंफेक्शन अधिक बढ़ जाने पर आंखों में हेमरेज हो जाता है। घर में किसी एक सदस्य को इस संक्रमण से प्रभावित होने पर बाकी सदस्यों को भी प्रभावित होने का खतरा होता है।
बचाव एवं सावधानियां- बरसात के मौसम में अपने हाथों को नियमित रूप से साबुन से साफ करते रहें। आंखों की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें आंखों को ठंडे पानी से बार-बार धोएं। किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। इस रोग के मरीज आंखों पर बार-बार हाथ न लगाएं। अगर संक्रमित आंख को छुएं, तो हाथ अच्छे से साफ करें। गंदगी और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। संक्रमित व्यक्ति से हाथ न मिलाएं और उनकी चीजें चश्मा, तौलिया, तकिया आदि न छुएं। अपना तौलिया, रुमाल, चश्मा आदि किसी के साथ शेयर न करें। इस सीजन में स्विमिंग करने से बचें।
आई फ्लू का शिकार मरीज काला चश्मा पहने आई फ्लू की चपेट में आए बच्चे को परिजन स्कूल न भेजें। आंखो को रगडना नही चाहिए।
उपचार -
कतूर् चश्म डालें
यूनानी (आयुष) दिन मै 3/4 बार डालें।
डा० समीर काज़ी
08/01/2023 05:21 PM