Mumbai
कमज़ोर दिल वाले न पढ़ें : मनोज साहनी ने लिव इन पार्टनर 32 वर्षीय सरस्वती वैद्य का मर्डर कर आरी से अंग काटे एवं उबाल कर कुत्तों को खिलाए:
मुंबई में 32 वर्षीय सरस्वती वैद्य अपने 56 वर्षीय लिव इन पार्टनर मनोज साहनी के साथ फ्लैट में 3 साल से रहती थी। मनोज ने सरस्वती का कत्ल किया, फिर आरी से टुकड़े-टुकड़े कर दिए।
पुलिस जब फ्लैट पर पहुंची, तब तक सिर्फ पैर के अंग मिले। बाकी पूरी बॉडी को आरोपी नष्ट कर चुका था। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। शव के टुकड़े कुकर में उबालने की बात भी सामने आई है।
मुंबई में मीरा रोड इलाके में एक 56 वर्ष के युवक ने अपनी 32 साल की लिव इन पार्टनर का मर्डर करके उसके शव के टुकड़ों को उबाल दिया एवं पुलिस को शक है कि उसने उबाले हुए मांस को कुत्तों को खिलाया।
आरोपी का नाम मनोज साहनी है 3 साल से सरस्वती वेद नाम की महिला के साथ आकाश गंगा बिल्डिंग के 7 वें फ्लोर में किराए के फ्लैट में रह रहा था , फ्लैट से बदबू आने पर बिल्डिंग के लोगों ने बुधवार को इसकी सूचना पुलिस को दी है।
मुंबई पुलिस के अधिकारी जयंत बजवाले ने बताया कि फ्लैट से एक लाश के टुकड़े मिले हैं। यह लाश महिला की है एवं अनुमानित तौर पर यह मर्डर 3 से 4 दिन पहले किया गया है।
डीसीपी के मुताबिक मनोज व सरस्वती के बीच झगड़ा हुआ था एवं इसके बाद मनोज ने सरस्वती की हत्या करके उसके शरीर को कटर से काट दिया।
एवं सोसाइटी की लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी दो-तीन दिन से कुत्तों को कुछ खिला हुआ दिखा था एवं इससे पहले वो कुत्तों को कभी कुछ भी खिलाता नहीं दिखा था।
06/09/2023 02:57 AM