Mumbai
मशहूर कलाकार सतीश कौशिक का निधन, कार में हार्टअटैक: दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम।
मुंबई। सतीश कौशिक की मौत ने सभी को सन्न कर दिया है। अभी 24 घंटे पहले वो अपने फिल्मी दोस्तों संग होली खेल रहे थे। उन्होंने जावेद अख्तर से लेकर महिमा चौधरी के साथ होली खेलते हुए खूब सारी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। वो बेहद खुश नजर आ रहे थे। उन्होंने फैंस को भी होली की शुभकामनाएं दी थीं। अब उनका आखिरी पोस्ट देख फैंस भावुक हो रहे हैं। उन्हें अभी तक यकीन नहीं हो रहा है कि 'मिस्टर इंडिया' वाले 'कैलेंडर' अब इस दुनिया में नहीं रहे।
Satish Kaushik ने ने एक दिन पहले ही होली का त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट किया था। उन्होंने रिचा चड्ढा और अली फजल, जावेद अख्तर, महिमा चौधरी संग फोटोज शेयर कीं। उन्होंने सभी के लिए लिखा- 'सभी को हैप्पी होली।
सतीश कौशिक की अचानक हुई मौत ने सभी को सन्न कर दिया है। एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर कॉमेंट किया, 'जिंदगी कितनी क्रूर हो सकती है। घंटों पहले मैं इस प्यारी पोस्ट की सराहना कर रहा था और अब इस दिल दहला देने वाली खबर से उठा हूं। RIT सतीश जी। तनाव के इस युग में हमें हंसाने के लिए थैंक्यू।'
हार्ट अटैक से हुई मौत
बताया जा रहा है कि सतीश कौशिक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। वो अपने किसी रिश्तेदार से मिलने गुरुग्राम गए थे, जहां कार में उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें हॉस्पिटल लेकर जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।
03/09/2023 05:06 AM