Mumbai
SRK ने भारत का नाम दुनिया में फिर उठाया: दुनिया के सबसे अमीर एक्टर में भारत से अकेले शाहरुख खान।
मुंबई। Actor: शाहरुख खान बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर एक्टर, टॉम क्रूज, जैकी चेन को किया पीछे
World Richest Actor: शाहरुख खान ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है, और सबसे अमीर एक्टर की लिस्ट में एकलौते भारतीय एक्टर के रूप में शामिल हुए हैं।
World Richest Actor: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक हैं। शाहरुख खान ने इस लिस्ट में कई बड़े एक्टर्स को पीछे छोड़ दिया है। शाहरुख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं।
बॉलीवुड के बादशाह, शाहरुख खान इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं और पूरी दुनिया में उनके बहुत सारे फैंस हैं। 3 दशक से शाहरुख खान अपने अभिनय से हमारा दिल जीत रहे हैं। शाहरुख खान जितना अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं उतना ही वो अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। स्टार फिलहाल अपनी कमबैक फिल्म पठान की रिलीज के लिए कमर कस रहे हैं। अब किंग खान और उनके चाहने वालों के लिए एक और गुड न्यूज है, सुपरस्टार को दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक के रूप में भी लिस्ट किया गया है।
विश्व के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट आई है और इस लिस्ट के अनुसार, किंग खान $ 770 मिलियन या 6,306 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ चार्ट पर टॉप 4 में हैं और ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय बन गए हैं। शाहरुख के बाद, टॉम क्रूज, जैकी चैन, जॉर्ज क्लूनी और रॉबर्ट डी नीरो जैसे प्रसिद्ध सितारे पांचवें, छठे, सातवें और आठवें स्थान पर हैं।
शाहरुख की कुल संपत्ति
Forbes Rich List 2021 के मुताबिक बॉलीवुड के बादशाह की कुल नेटवर्थ 690 मिलियन डॉलर है। इसके अलावा, अभिनेता एक स्पोर्ट्स टीम (कोलकाता नाइट राइडर्स) और एक प्रोडक्शन कंपनी (रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट) के भी मालिक हैं। शाहरुख खान की आय के अन्य स्रोतों में टीवी शो और विज्ञापन शामिल हैं।
शाहरुख खान की फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अपनी कमबैक फिल्म ‘पठान’ में अपने धमाकेदार एक्शन मूव्स के साथ स्क्रीन पर आग लगाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, एक्शन में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन की पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसके बाद, उनके पास एटली के साथ जवान और राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म डंकी भी शामिल है।
01/12/2023 06:18 AM