AMU
एएमयू शिक्षक ने वार्षिक महिला आर्थिक मंच को संबोधित किया:
अलीगढ़, 3 जनवरीः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की प्रोफेसर आयशा फारूक ने नई दिल्ली में आयोजित वार्षिक महिला आर्थिक मंच 2022 के वैश्विक संस्करण में वक्ता के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर जी-100 भारत की बैठकें भी आयोजित की गईं। इस वैश्विक बैठक का विषय "अंतर को पाटेंः जी-20 के लिए एजेंडा" था।
स्थानीय हस्तकला 'अलीगढ़ की सजावटी सिलाई कढ़ाई' पर चर्चा करते हुए प्रो आयशा फारूक ने कहा कि अलीगढ़ के कारीगरों और शिल्पकारों द्वारा पारंपरिक सजावटी सिलाई और कढ़ाई में प्राकृतिक रेशों का उपयोग होता है। यह ऊर्जा बचाता है तथा पर्यावरण के अनुकूल उत्पादन प्रक्रिया है, जो पर्यावरण के लिए फायदेमंद है। यह उत्पाद पुनः प्रयोज्य और पर्यावरण के अनुकूल होते हैं।
उन्होंने कहा कि अलीगढ़ सिलाई और कढ़ाई शिल्प में महिला उद्यमियों को शामिल करने और आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय स्थिरता में प्रमुख भूमिका निभाने की जबरदस्त क्षमता है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि इसमें स्थानीय कारीगरों के लिए लाभकारी रोजगार के अवसर पैदा करने की काफी संभावनाएं हैं और यह अर्थव्यवस्था के असंगठित क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर आयशा फारूक वूमेंस इंडियन चौंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डब्ल्यूआईसी) में प्रोजेक्ट एंड इवेंट मैनेजमेंट काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष हैं।
01/03/2023 06:40 PM