Mumbai
मशहूर लेखिका बीनापाणी मोहंती का 85 वर्ष की आयु में निधन: पद्मश्री से थी सम्मानित ।
मुंबई : उड़िया भाषा (Odia Language) की मशहूर (Famous) लेखिका (Writer) बीनापाणी मोहंती (Binapani Mohanty) का रविवार रात कटक स्थित उनके आवास पर उम्र संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थीं। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहंती के निधन पर शोक जताया।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रख्यात लेखिका बीनापाणी मोहंती जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने उड़िया साहित्य, विशेष रूप से कथा लेखन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।’ पद्मश्री से सम्मानित बीनापाणी मोहंती अविवाहित थीं और अपने भतीजे के साथ रहती थीं। बीनापाणी मोहंती ने 100 से अधिक पुस्तकें लिखी थीं।
उन्हें ‘पटादेई’, ‘नाइकू रास्ता’, और ‘वस्त्रहरण’ समेत कई प्रसिद्ध कृतियों के लिए पहचाना जाता था। वर्ष 2020 में पद्मश्री प्राप्त करने के अलावा बीनापाणी मोहंती को साहित्य अकादमी पुरस्कार, सरला सम्मान और ओडिशा साहित्य अकादमी द्वारा अतिवादी जगन्नाथ दास सम्मान से नवाजा गया था।
04/25/2022 11:50 AM