Aligarh
अलीगढ़ 25 जून 2020 आज निकले 10 कोरोना पॉजिटिव केस, आंकड़ा पहुंचा 439: मास्क के प्रयोग के साथ साथ सोशल डिस्टेंस का पालन अवश्य करे-डीएम
अलीगढ़: जेएन मेडीकल कॉलेज व प्राइवेट लेब से आयी कोरोना जांच रिपोर्ट, आज 10 केस निकले पॉजिटिव।
डीएम श्री चन्द्र भूषण सिंह ने आज बताया कि जेएन मेडीकल कॉलेज व प्राइवेट लेब से आज दिनांक 25 जून 2020 को 10 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिसमे उनके परिवार को क्वारन्टीन कर करने के साथ साथ कोरोना संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। उस एरिया को सील कर नगर निगम द्वारा सेनिटाइज कार्य किया जा रहा है। जो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, वह इस प्रकार से हैं:-
*1-17 वर्षीय लड़का जवाहर नगर।*
*2-45 वर्षीय महिला जवाहर नगर।*
*3-23 वर्षीय युवक जवाहर नगर।*
*4-10 वर्षीय लड़का जवाहर नगर।*
*5-20 वर्षीय युवक सराय व्रन्दावन धाम कॉलोनी।*
*6-30 वर्षीय व्यक्ति हरिओम नगर सेंटर पॉइंट।*
*7-32 वर्षीय व्यक्ति आरके पुरम।*
*8-30 वर्षीय व्यक्ति आरके पुरम।*
*9-30 वर्षीय महिला आरके पुरम।*
*10-3 वर्षीय लड़की आरके पुरम।*
डीएम श्री सिंह ने एक बार फिर जनता से अपील की है कि मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रहें व अपने घर पर रहें, सुरक्षित रहें। यदि आप या आपका कोई जानकार कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया है तो तत्काल उसकी सूचना जिला प्रशासन या कंट्रोल रूम को दें ताकि कोरोना की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा सके।
आज 10 लोग कोरोना पॉजिटिव के साथ अब 439 पॉजिटिव हुए। अलीगढ़ में अब तक 439 कोरोनावायरस पोजिटिव, मृत्यु-26, स्वास्थ्य हुए 160, सक्रिय 247।
06/25/2020 05:18 PM